फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thirty trains were delayed

तीस ट्रेनें रहीं विलंबित

Fri, 16 Dec 2016 01:06 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Fri, 16 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Thirty trains were delayed
ट्रेनों का हाल जानते यात्री।
कोहरे के च लते ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने से गुरुवार को तीस ट्रेनें 13 घंटे से     अधिक विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुईं। सर्वाधिक विलंबित होकर जाने   वाली   ट्रेनों में जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस साढ़े 10 घंटे विलंब से   गुरुवार को  मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुई। प्रस्थान स्टेशन से नहीं चलने के कारण गुरुवार को आठ ट्रेनें गुरुवार को रद्द रहीं। डीआरएम  किशोर कुमार ने  बताया कि उत्तर भारत में मौसम के   बहुत अधिक परिवर्तित होने  की वजह से  ट्रेनों का परिचालन अत्यधिक प्रभावित   हो गया है।
विज्ञापन

अत्यधिक विलंब से चलने के कारण गुरुवार को संघमित्रा एक्सप्रेस पौने बारह घंटे, हावड़ा राजधानी  एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस नौ घंटे, हावड़ा जोधपुर  एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, सियालदह राजधानी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, हावड़ा  मुंबई मेल साढ़े आठ घंटे, विभूति एक्सप्रेस  साढ़े नौ घंटे, श्रमजीवी एक्सप्रेस दस घंटे विलंब से मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य को रवाना हुईं। कोहरे से  ट्रेनों के परिचालन की स्थिति बद से बदतर  होती  जा रही है। एक से तीन  घंटे  तक विलंबित होने वाली ट्रेनें इन दिनों  15  घंटे से  भी  अधिक विलंबित होकर गंतव्य को जा रही हैं। अधिक विलंबित  होने  के  कारण आठ ट्रेनें रेलवे बोर्ड के निर्देश पर गुरुवार को रद्द  रहीं। पंजाब  मेल, हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस,  फरक्का एक्सप्रेस, दून  एक्सप्रेस,  जोधपुर  एक्सप्रेस, सियालदह अजमेर  एक्सप्रेस, विक्रमशिला  एक्सप्रेस,  पुरुषोत्तम  एक्सप्रेस,  सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, मुंबई  मेल, हावड़ा जोधपुर  एक्सप्रेस, सियालदह  अजमेर एक्सप्रेस, कालका मेल  संपूर्ण क्रांति  एक्सप्रेस, महाबोधि एक्सप्रेस समेत तीस ट्रेनें चार से साढ़े 13 घंटे  से अधिक लेट रहीं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed