फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thirteen year old dispute resolved in one hour on the initiative of SDM

एसडीएम की पहल पर एक घंटे में सुलझा तेरह वर्ष पुराना विवाद

Sat, 05 Jun 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Thirteen year old dispute resolved in one hour on the initiative of SDM
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के बैराठ गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय की चहारदीवारी व मुख्य द्वार निर्माण को लेकर चले आ रहे विवाद के मामले में शनिवार को एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा ने दोनों पक्षों को बैठाकर एक घंटे तक वार्ता की। इसके बाद दोनों पक्ष की सहमति बनते ही मामला हल हो गया। ग्रामीणों के अनुसार यह विवाद 13 वर्ष पुराना था। विवाद के हल होने पर लोगों ने एसडीएम की प्रशंसा की है।
विज्ञापन

बैराठ गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर के बीच प्राचीन शिव मंदिर है। जहां पूजा पाठ करने के लिए ग्रामीणों को परिसर से होकर ही आना जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना था कि विद्यालय की यदि चहारदीवारी व मुख्य गेट बन जायेगा तो शिव मंदिर का आने जाने का रास्ता बंद हो जाएगा। इसी विवाद को हल करने के लिए शनिवार को एसडीएम प्रेम प्रकाश मीणा स्थलीय निरीक्षण करने बैराठ स्थित नवोदय विद्यालय पहुंचे। इसी दौरान दोनो पक्ष को बुलाकर कर शांतिपूर्ण तरीके वार्ता की गई। एक घंटे तक चली वार्ता के दौरान हल निकाल लिया गया। शिव मंदिर पर आने जाने के लिए तीन वैकल्पिक रास्ता का भी हल निकाला ताकि गांव वाले शिव मंदिर जाकर पूजा पाठ कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed