{"_id":"588269214f1c1b701beff3d4","slug":"thirteen-school-vehicles-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरह स्कूली वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरह स्कूली वाहन सीज
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sat, 21 Jan 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
चालक से पूछताछ करते एआरटीओ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप संभागीय परिवहन विभाग ने शुक्रवार को स्कूली वाहनों के विरुद्घ अभियान चलाया। इस दौरान मानकों को पूरा नहीं करने वाले सकलडीहा और चंदौली क्षेत्र के 13 स्कूली वाहनों को सीज कर दिया गया। टीम ने बगैर परमिट और रजिस्ट्रेशन के संचालित सकलडीहा स्थित एक विद्यालय के छह वाहन सीज किए। एआरटीओ ने बताया कि विद्यालय की मान्यता समाप्त करने के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भी प्रेषित किया जाएगा।
एटा जिले में एक स्कूली वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद परिवहन विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान सकलडीहा स्थित बृजनंदिनी विद्यालय में पहुंच कर छह वाहन जब्त किए। इस वाहनों का परमिट और पंजीकरण तक नहीं था। टीम सभी वाहनों को सीज कर सदर कोतवाली ले आई। एआरटीओ आरएस यादव ने बताया कि इस विद्यालय की मान्यता रद्द करने के लिए संबंधित बोर्ड और अधिकारियों को पत्र भेजा जाएगा। जांच टीम ने सदर कोतवाली के समीप एक मैजिक को भी पकड़ा। इसमें कुल 22 स्कूली बच्चों को बेतरकीब तरीके से बैठाया गया था। इस वाहन को भी तत्काल सीज कर दिया गया। इस तरह विभाग के इस अभियान में चार बस, एक क्रूजर और आठ जीप तथा मैजिक को सीज किया गया। सभी वाहन बगैर फिटनेस परमिट के चलते पाए गए। किसी भी वाहन में अग्निशमन यंत्र और खिड़कियों पर जाली नहीं लगी थी।
एआरटीओ के अनुसार विद्यालय संचालकों को अपना स्कूली वाहन दुरुस्त कराने के लिए पहले ही नोटिस दी जा चुकी है। वहीं चालकों को कार्यशाला के जरिए जागरूक भी किया जा चुका है। बावजूद इसके कुछ विद्यालयों द्वारा मानकों को पूरा नहीं किया जा रहा है। ऐसे विद्यालयों के विरुद्घ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।