फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thirsty workers kept bottles of water at the looting station

प्यासे श्रमिकों ने लूटी स्टेशन पर रखी पानी की बोतले

Sat, 23 May 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Thirsty workers kept bottles of water at the looting station
पीडीडीयू नगर। श्रमिक स्पेशल ट्रेन के भूखे प्यासे यात्रियों ने शनिवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर रखी पानी की बोतलें लूट लीं। रेलवे स्टेशन पर हंगामा होता रहा और अधिकारी, कर्मचारी देखते रहे। प्रवासी श्रमिकों के नीचे उतर कर पानी लूटने की घटना से न सिर्फ स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था तार तार हुई बल्कि श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था संभालने में रेलवे की नाकामी भी दिखी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते लॉक डाउन के बीच देश के विभिन्न राज्यो में फंसे प्रवासी श्रमिकों के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। श्रमिकों को आईआरसीटीसी की ओर से खाना और पानी दिया जाना है। यही नहीं रेलवे के अधिकारी भी श्रमिकों को खाना खिला कर वाहवाही लूट रहे हैं। इन सबके बीच हकीकत क्या है यह श्रमिक स्पेशल ट्रेन के पहुंचने पर पानी की बोतल लूटने की घटना से सामने आ गई। हुआ यूं कि 13 सौ श्रमिकों को लेकर सूरत से मुंगेर जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन शनिवार की सुबह आठ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर पहुंची। गाड़ी के रूकते ही श्रमिक बोगी से कूद पड़े और स्टेशन पर रखी पानी की बोतलें लूट लीं। पहले तो इसे छिपाने की कोशिश की गई लेकिन इसका वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेल अधिकारी और कर्मचारी मूक दर्शक बने रहे और ट्रेन में सवार यात्री प्लेटफार्म पर रखी पानी की बोतलेें लूट कर अपनी सीट पर जा बैठे। इस दौरान आरपीएफ और जीआरपी कर्मी के साथ आईआरसीटीसी व वाणिज्य विभाग के कर्मी चिल्लाते रहे लेकिन भूूूखे प्यासे प्रवासी श्रमिकों ने किसी की नहीं सुनी। घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत कराकर किसी तरह गाड़ी को आगे बढ़ाया गया। इस संबंध में डीआरएम पंकज सक्सेना ने कहा कि यह दुखद घटना है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed