फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Things enrollment information every hour to keep the

नामांकन के हालात की सूचना हर घंटे देते रहें

Tue, 29 Sep 2015 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Tue, 29 Sep 2015 01:32 AM IST
विज्ञापन
Things enrollment information every hour to keep the
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कलक्ट्रेट में बने नामांकन स्थल पर सोमवार को डीएम सुरेंद्र विक्रम और एसपी  अमित वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डयूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि जो आयोग के निर्देश है, उसका पालन हर हाल में करें। इसके किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
विज्ञापन


वहीं एसपी अमित वर्मा ने सुरक्षा में लगे सीओ प्रमोद यादव, थानाध्यक्ष सदर साजिद सिददीकी, सैयदराजा थानाध्यक्ष आरपी यादव से स्थिति की जानकारी ली, उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। साथ ही यह भी निर्देश दिया कि नामांकन की स्थिति का जायजा एक एक घंटे पर अवगत कराते रहें। एएसपी जियालाल यादव और सदर एसडीएम गिरीश कुमार  ने भी नामांकन स्थल का जायजा लिया। इसके पूर्व डीएम व एसपी ने मुगलसराय स्थित केंद्र विद्यालय बने मतगणना स्थल का भी  निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि नौगढ व शहाबगंज के जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए दो एडीशनल एसपी के साथ ही चार सीओ को तैनात किया गया है। इसके अलावा109 सब इंस्पेक्टर,  59 हेड कांस्टेबल, 950 आरक्षी और 1900 पीआरडी जवान व चौकीदार तैनात होंगे। इसके अलावा चार प्लाटून पीएसी की भी तैनाती की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नौगढ, चकरघटटा, शहाबगंज, इलिया, चकिया के थानाध्यक्षों को विशेष हिदायत दी है कि वह अपने अपने क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। इसके अलावा दो जोन भी बनाये गये हैं। इसके अलावा सेक्टर पुलिस मजिस्टेट और वाराणसी से भी पुलिस फोर्स की मांग की गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed