फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves took away the vault of the shop by cutting the shutter lock with a gas cutter

गैस कटर से शटर लॉक काटकर दुकान की तिजोरी उठा ले गए चोर

Sun, 27 Jun 2021 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away the vault of the shop by cutting the shutter lock with a gas cutter
सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम बाजार में स्थित एक आभूषण की दुकान के शटर का लॉक गैस कटर से काटकर शनिवार की रात चोर दुकान में रखी तिजोरी उठा ले गए। यहीं नहीं चोरों ने नकदी सहित एक किलो चांदी के आभूषण पर भी हाथ साफ कर दिया। इस घटना से व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। वहीं पूर्व में हुई चोरियों का भी अब तक खुलासा नहीं होने से व्यवसायियों में रोष है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर के विकास नगर कालोनी निवासी बंशीधर सेठ की तुलसी आश्रम बाजार में आभूषण की दुकान है। साप्ताहिक बंदी के कारण शुक्रवार की देर शाम दुकान बंद कर वापस पीडीडीयू नगर अपने घर चले गए थे। दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी का फायदा उठाते हुए चोर शनिवार की रात में गैस कटर से शटर का लॉक काटकर दुकान में घुस गए। दुकान में रखा करीब एक किलो चांदी का आभूषण सहित तिजोरी और कैमरा चोर उठा ले गए। बगल में फर्नीचर व्यवसाई की एक रिक्शा टाली भी चोर उठा लिया। ऐसे में आशंका जतायी गई कि इसी ट्राली पर लादकर चोर तिजोरी ले गए होंगे। रविवार की सुबह शटर का लॉक टूटा होने पर व्यापारियों ने दुकानदार को फोन कर सूचित किया। मौके पर पहुंचे व्यापारी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके पहले छह मई को तुलसी आश्रम बाजार में एसबीआई की ग्राहक सेवा केंद्र से बदमाशों ने 28 हजार रुपये लूट लिया था।
विज्ञापन

अभी इस घटना का खुलासा भी नहीं हुआ था कि चोरों ने 17 मई को धरहरा में इंद्रसेन के घर चोरी की वारदात कर दी। इसके पूर्व भोजापुर में मनोज सिंह के घर से एक लाख 70 हजार रुपये नगदी सहित लाखों के आभूषण की चोरी हो गई। दो जून को खडे़हरा में अदालती राजभर के घर से चोरों ने 35 हजार रुपये नगदी सहित एक लाख के आभूषण चोरी किया था। लगातार चोरी और लूट की घटना से व्यापारियों में रोष है। कोतवाल अवनीश कुमार राय ने बताया कि दुकानदार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जांच रही है। पुलिस ने मौका मुआयना भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed