फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves took away jewelery and precious clothes including cash

नकदी सहित जेवर व कीमती कपड़े समेट ले गए चोर

Sun, 16 Aug 2020 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away jewelery and precious clothes including cash
कंदवा। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में शनिवार को चोरों ने देर रात एक घर में घुसकर दो हजार रुपए नगदी सहित सोने-चांदी के जेवरात और कीमती कपड़ों पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। गांव निवासी शौकत अली का घर गांव के दक्षिण तरह मस्जिद के पास है। शनिवार की रात परिवार के लोग खाना खाने के बाद बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान चोर पड़ोस में बने अधूरे मकान से छत के रास्ते घर में घुस गए और एक कमरे में रखी दो अटैचियां उठा ले गए। भुक्तभोगी के अनुसार अटैचियों में सोने के दो कर्णफूल, एक मंगलसूत्र, एक मांगटीका, एक अंगूठी, ब्रेसलेट, सोने की नथुनी, चांदी की तीन सिकड़ी, मेंहदी छल्ला और दो हजार रुपए नकदी के साथ कीमती कपड़े व कागजात थे। जाते समय चोर घर का मुख्य दरवाजा बाहर से बंद कर गए। सुबह जब पड़ोसियों ने दरवाजे पर कागज व सामान बिखरा देखा तो शोर मचाया और बाहर से दरवाजा खोला। इसके बाद घर के लोग बाहर निकले। भुक्तभोगी की सूचना पर रामपुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर वापस लौट गए। बाद में ग्रामीणों द्वारा खोजबीन के दौरान गांव के बाहर टूटी अटैचियां व सामान बिखरे मिले। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। कंदवा थाना प्रभारी अशोक मिश्रा का कहना है कि पीड़ित द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed