फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves targeted a closed house and stole jewelry and other items

Chandauli News: चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, गहने और सामान उठा ले गए

Thu, 08 May 2025 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Thieves targeted a closed house and stole jewelry and other items
टांडाकला। पूरा गणेश गांव में चोरों ने बंद पड़े घर को निशाना बनाया और कीमती गहने, नकद रुपये और घरेलू सामान उठा ले गए। परिवार के लोग मंगलवार को जब घर लौटे तो सामान गायब देख सकते में आ गए। बुधवार को पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


पूरा गणेश के रहने वाले अजय अपने परिवार संग बड़ौदा में रह रहा था। मंगलवार को घर वापस लौटा तो घर से सामान गायब थे। घर के सभी दरवाजों और अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और भीतर रखे कीमती सामान गायब थे। आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। अजय कुमार ने बताया कि चोरी गए सामान में एक जोड़ा सोने का झुमका, मांग टीका, चूड़ी, अंगूठी, चांदी की पायल, पैजनिया समेत करीब आठ तोले सोने के गहने शामिल हैं। इसके अलावा बर्तन, कीमती कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य घरेलू सामान भी चोर उठा ले गए। थाना प्रभारी डॉ. आशीष मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। उन्होंने इस मामले का जल्दी खुलासा करने का भरोसा दिलाया है। बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की जांच चल रही है। मामला संदिग्ध लग रहा है। कहा कि जो छह महीने से घर में नहीं है, वो इतने गहने छोड़कर नहीं जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed