फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves stole goods worth lakhs including cash from a closed house

Chandauli News: बंद घर से नकदी समेत लाखों के सामान उठा ले गए चोर

Fri, 28 Feb 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Thieves stole goods worth lakhs including cash from a closed house
दुलहीपुर। दुलहीपुर गांव में चोर बंद घर से नकदी समेत लाखों के जेवर उठा ले गए। चोरी उस समय हुई जब गृहस्वामी परिवार समेत सऊदी अरब उमराह करने गए थे। तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर स्थित दुलहीपुर गांव निवासी शाहिद अली खान 14 फरवरी को तीनों पुत्र हमजा खान, तलहा खान और खालिद खान और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सऊदी अरब उमराह करने गए थे। बीते 22 फरवरी को पड़ोसी अफजल ने फोन कर उन्हें जानकारी दी कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है। 24 फरवरी को पूरा परिवार घर पहुंचा तो चोरी का पता चला। हमजा खान ने बताया कि चोरों ने आलमारी के लॉकरों को तोड़ दिया था। उसमें रखे सोने के दो सेट हार, दो जोड़ी चूड़ियां और कई कीमती गहनों के साथ ही 50 हजार नकद भी चोरी हुए हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed