फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves raided two houses, looted jewelry worth lakhs

Chandauli News: चोरों ने दो घरों में बोला धावा, लाखों के गहने समेटे

Fri, 31 Mar 2023 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Mar 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Thieves raided two houses, looted jewelry worth lakhs
कंदवा। थाना क्षेत्र के असना गांव में बुधवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोरों ने 20 हजार रुपये नकदी सहित 24 लाख रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगियों की सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई हैगांव निवासी अमित सिंह उर्फ बिट्टू का मकान है। भुक्तभोगी परिवार के अनुसार बुधवार की रात जब घर के सभी सदस्य खाना खाकर सोए हुए थे, उसी दौरान छत के रास्ते चोर घर में घुस गए। चोरों ने कमरे में सोए बिट्टू सिंह के कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद सभी कमरों को खंगाला और कमरों में रखी चार अटैची व एक बॉक्स उठा ले गए। गांव के बाहर सिवान में उसे तोड़कर उसमें रखा 15 हजार रुपये नकदी सहित सोने की नौ अंगूठी, दो सिकड़ी, चार झुमके, एक सेट कृष्ण चूड़ा, सोने के छह कंगन, एक सिक्का, चांदी का एक जोड़ा पायल, एक करधनी, एक पैजनी, चांदी के 12 सिक्के और कीमती साड़ियों पर हाथ साफ कर दिया। भुक्तभोगी परिवार के अनुसार करीब 20 लाख के आभूषण व अन्य सामान पर चोरों ने हाथ साफ किया है। इसके अलावा चोरों ने गांव के ही अजीत जोशी के घर से सोने की दो नथिया, दो मांगटीका, तीन जोड़ी कान का टप्स, मंगल सूत्र, सोने के दो लाकेट, दो नथिया, सोने की अंगूठी व चार चूड़ियां, सिकड़ी सहित चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। अजीत के अनुसार चोरी गए गहनों की कीमत करीब चार लाख रुपये है। दोनों पीड़ितों के घर से गायब अटैची व बक्से सिवान में गेहूं के खेत में टूटे मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। इस संबंध में सीओ सदर रामवीर सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed