फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves opened the lock of the medical store and took away 20 thousand rupees in cash

Chandauli News: मेडिकल स्टोर का ताला खोलकर 20 हजार नकद निकाल ले गए चोर

Tue, 01 Jul 2025 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Thieves opened the lock of the medical store and took away 20 thousand rupees in cash
धानापुर। कस्बा स्थित ब्लाॅक मुख्यालय के समीप स्थित एक मेडिकल स्टोर के शटर का ताला खोलकर चोर कैश काउंटर से 20 हजार रुपये निकाल ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बभनियांव गांव निवासी मो. शमसुद्दीन का धानापुर-सकलडीहा मुख्य मार्ग पर मेडिकल स्टोर है। प्रतिदिन की भांति वह रात के करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो शटर का कुछ हिस्सा उठा देख सन्न रह गया। दुकान खोला तो सामान बिखरे हुए थे व कैश काउंटर टूटा हुआ था। भुक्तभोगी ने बताया कि चोर कैश काउंटर में रखे 20 हजार रुपये ले उड़े हैं। बाजार के लोगों ने बताया कि चोर मास्टर की से शटर खोलकर चोरी कर रहे हैं। दस दिन पूर्व भी स्थानीय सीएचसी के सामने एक मेडिकल स्टोर पर याटर खोलकर चोरी हुई थी। क्षेत्र में चोरी के इस नए तरीके से दुकानदारों व लोगों में दहशत व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षण शारदा गुप्ता ने बताया कि चोरी की सूचना मिली है। चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed