{"_id":"67792f03856ad5806a0d077f","slug":"thieves-have-become-fearless-in-baburi-after-brass-thakurji-and-ganeshji-a-month-ago-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli : बबुरी में बखौफ हुए चोर, एक महीने पहले पीतल के ठाकुर जी, गणेश जी के बाद अब मंदिर का घंटा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli : बबुरी में बखौफ हुए चोर, एक महीने पहले पीतल के ठाकुर जी, गणेश जी के बाद अब मंदिर का घंटा चोरी
Sat, 04 Jan 2025 06:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 04 Jan 2025 06:22 PM IST
सार
बेखौफ चोरों का दुस्साहस देखने को मिला है। मंदिर में लगे घंटे पर हाथ साफ कर फरार हो गए हैं। हनुमान मंदिर में कुछ दिनों पहले लगा घंटा चोरों ने उड़ाया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मंदिर में लगा घंटा, चोरों ने उड़ाया
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बबुरी कस्बे के बस स्टैंड के पास डवक चौकी अंतर्गत स्थित अति प्राचीन हनुमान मंदिर हनुमान मंदिर में शुक्रवार की देर रात अज्ञात चोरों ने मंदिर के गर्भ गृह में टंगा चार किलो का पीतल का घंटा चुरा ले गए। सुबह जब मंदिर के पुजारी ने मंदिर खोला तो गर्भ ग्रह से घटा गायब दे चौक भौचक रह गए। पुजारी ने इसकी तत्काल सूचना आसपास के लोगों को दी, मंदिर से घंटा चोरी की सूचना पर आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
विज्ञापन
लोगों ने तत्काल चोरी की सूचना डवक चौकी को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआवना कर जांच पड़ताल में जुट गई। रमेश केशरी, काचनु सोनखर, रामलखन, मटरू,गुड्डू, प्रमोद, पिंटू इत्यादि मंदिर के पास रहने वाले लोगों ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुछ दिन पूर्व भी मंदिर में रखें पीतल के ठाकुर जी और गणेश जी की मूर्ति गायब हो चुकी है और आज फिर गर्भ ग्रह की अंदर से 4 किलो का पीतल का घंटा चोरी हो गया है।
विज्ञापन