फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves crossed jewelery worth 10 lakhs

छत पर सो रहा था परिवार, चोरों ने 10 लाख के गहने किया पार

Mon, 30 May 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Thieves crossed jewelery worth 10 lakhs
चहनियां। बलुआ थाना अंतर्गत इटवा गांव में शनिवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़ कर नकदी सहित दस लाख रुपये मूल्य के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। रात में परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे। वहीं चोरों ने नीचे के कमरे को खंगाल डाला। सुबह चोरी का पता चला तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौका मुआयना के बाद की आगे की कार्रवाई शुरू की है। दूसरी तरफ चोरी की बड़ी घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

इटवा गांव निवासी दयानंद पांडेय वाराणसी में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। उनके घर में उनकी पत्नी, विवाहित बहन सहित छोटे छोटे बच्चे घर पर रहते हैं। शनिवार की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए। नीचे के कमरों में ताला बंद कर दिया। आधी रात के बाद किसी वक्त चोर ताला तोड़ कर कमरे में घुस गए और गहने व नकदी से भरे अटैची व बक्सा लेकर चलते बने। सुबह परिवार के सदस्यों की नींद खुली और वे नीचे आए तो कमरे का ताला टूटा देख कर भौचक रह गए। अंदर जाकर देखा तो अटैची और बक्सा गायब मिला। परिवार के सदस्यों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कैलावर चौकी प्रभारी अरविंद कुमार ने मुआयना करने के बाद चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार चोरों ने दयानंद पांडेय की विवाहिता बहन किरन के गहने भी चोर ले गए। चोरों ने सोने नथिया, मांगटीका, एक चेन, चार अंगुठी, तीन मंगलसूत्र, दो लौंक, एक बाली, चांदी के चार पायल, एक पैजनी सहित चार हजार रुपये नकदी ले गए। खोजबीन के बाद अटैची और बक्सा घर से कुछ दूरी पर खेत में टूटे हाल में मिला। चोरी की इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार पूर्व में भी गांव के आनंद तिवारी, मुनीर अंसारी, शंकर मौर्य सहित आधा दर्जन लोगों के घर में भी चोरी हो चुकी है। बावजूद इसके अब तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं सका है। बलुआ इंस्पेक्टर राजीव सिंह ने बताया कि चार हजार रुपये नकदी और गहनों की चोरी की तहरीर मिली है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। कुछ लोगों में पर संदेह है उनका नंबर सर्विलांस पर लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed