फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves clean hands on cash including jewelry

चोरों ने जेवरात समेत नगदी पर किया हाथ साफ

Fri, 31 Jul 2020 06:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Thieves clean hands on cash including jewelry
पड़ाव । मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट गांव स्थित एक घर में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने नगदी समेत जेवरातों पर हाथ फेर दिया। शुक्रवार की सुबह पीड़ित ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

भांग व्यवसाई श्याम चौधरी मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट गांव में मकान बनाकर परिवार के साथ रहते है। बृहस्पतिवार की रात परिवार के साथ खाना खाने के बाद सभी लोग सोने के लिए कमरे मे चले गए। पड़ोस में स्थित निर्माणाधीन मकान के रास्ते चोर घर में प्रवेश कर गए। इसके बाद श्याम चौधरी की मां कौशल्या चौधरी के कमरे का दरवाजा खुला देखकर चोर उसमें घुस गए। जहां रखे हुए सोने का एक जोड़ी झुमका, एक चेन, चांदी की एक जोड़ी पायल, दो मीना, चांदी की दो सिकड़ी समेत दो हजार नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस दौरान चोर कमरे में रखा हुआ बक्सा जैसे ही साथ ले जाने लगे की तभी कौशल्या चौधरी की नींद खुल गई और वह चिल्लाने लगी। पकड़े जाने के डर से चोर मौके से भाग निकले। शुक्रवार की सुबह परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे जलीलपुर पुलिस चौकी प्रभारी मामले की छानबीन करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed