फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves broke into the house and took away jewelery worth lakhs along with ten thousand rupees in cash

Chandauli News: घर में घुसकर दस हजार नगदी सहित लाखों के जेवरात ले गए चोर

Mon, 15 Jan 2024 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the house and took away jewelery worth lakhs along with ten thousand rupees in cash
धानापुर। कस्बा स्थित पठान टोली में शनिवार की रात चोरों ने एक घर के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी दस हजार रुपए नगदी सहित लाखों के जेवरात और सामानों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जानकारी होने पर घर के स्वामी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


कस्बा निवासी कादिर खान के घर के सदस्य रात का खाना खाकर सोने चले गए। रात के किसी समय घर के मुख्य दरवाजे से घुसकर चारों ने उन कमरों को बाहर से बंद कर दिया जिनमें लोग सो रहे थे। वहीं एक कमरे का ताला तोड़कर घुस गए और उसमें रखी आलमारी और दो बड़े बक्से का ताला तोड़ दिया। आलमारी और बक्सों में रखे दस हजार रुपए नगद और लाखों के जेवरात चोरों ने चुरा लिए। वहीं चार सूटकेस भी उठा ले हुए। टूटे सूटकेस और बिखरा सामान लगभग 300 मीटर दूर एक कब्रिस्तान में मिला।
विज्ञापन

भुक्तभोगी को सुबह चोरी का पता तब पता चला जब वे कमरे से बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोलने लगे। दरवाजा बाहर के बंद देख उन्हें अंदेशा हुआ। उन्होंने पड़ोसियों को फोन कर बुलाया। घर पहुंचे पड़ासियों ने सभी कमरों को खोल दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य बाहर निकले। बाहर जांच करने पर चोरी का पता चला। इसपर पुलिस को सूचना दी गई। भुक्तभोगी ने बताया कि चोर दस हजार रुपया नगद, दो सोने की नथुनी, दो सोने की अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, चांदी के तीन पायल, चांदी की कटोरी और चम्मच के साथ पांच हजार रुपयों से भरा गुल्लक और नए कपड़े चुरा ले गए हैं। चोरी की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed