फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves blew 50 thousand by breaking into the shop

दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने 50 हजार उड़ाए

Tue, 08 Jun 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Thieves blew 50 thousand by breaking into the shop
बबुरी। थाना क्षेत्र के पांडेयपुर बाजार स्थित एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में सेंध लगाकर चोरों ने 50 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह जब इसकी जानकारी दुकानदार को हुई तो उसने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। क्षेत्र में सक्रिय चोरों का गिरोह पुलिस को लगातार चुनौती दे रहा है। सोमवार की रात चोरों ने बबुरी थाना क्षेत्र के पांडेयपुर बाजार स्थित रजनीश गुप्ता की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में सेंध लगाकर घुस गये। इसके बाद चोरों ने वहां रखे पचास हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह इसकी सूचना दुकान स्वामी को हुई। उन्होंने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। वहीं क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत है। लोगों ने बताया कि पांडेयपुर बाजार में एक सप्ताह के भीतर चोरी की दूसरी घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed