फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   They did not get Rs commotion

रुपये न मिलने पर लोगों ने किया हंगामा

Thu, 08 Dec 2016 12:32 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 08 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
They did not get Rs commotion
रुपये न मिलने पर लोगों ने किया हंगामा
ोट बंदी के बाद खाते से रुपये निकालने के लिए बैंक शाखाओं के बाहर हो रही भीड़ अब ऐसे लोगों के लिए भी मुसीबत का सबब बन गयी है जो खाते में चेक या ड्राफ्ट जमा करने बैंक पहुंच रहे हैं। खाते में चेक और ड्राफ्ट जमा करने के लिए बैंक आफ इंडिया की परमार कटरा स्थित शाखा के बाहर खड़े लोगों ने उस वक्त हंगामा शुरू कर दिया जब शाम चार बजे बैंक कर्मी ने  अत्यधिक भीड़ के चलते गेट पर ताला जड़ दिया। बाद में वहां पहुंची कोतवाली पुलिस ने लाइन में लगे लोगों को मैनेजर से अगले दिन के लिए टोकन दिलवाया तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


नगर में बुधवार को बैंकों के खुलने के बाद शाखाओं के बाहर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गयी। ठंड और कोहरे की परवाह किये बगैर लोग अपने- अपने खातों से रुपये निकालने के एसबीआई, पीएनबी, बैंक आफ बड़ौदा समेत अन्य बैंकों के बाहर लाइन में लगे रहे। गेट के बाहर अत्यधिक भीड़ होने के चलते चार या पांच की संख्या में लोगों को बैंक के भीतर जाने दिया जा रहा था और उनके बाहर आने के बाद ही शेष लोगों को शाखा के अंदर जाने की अनुमति मिल रही थी।
विज्ञापन


बैंकों द्वारा इस व्यवस्था को लागू किये जाने से उन लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा जिन्हें अपने खातों में चेक या ड्राफ्ट जमा करने थे। परमार कटरा स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा के बाहर अत्यधिक भीड़ होने के चलते चार बजे बैंक कर्मी ने गेट पर ताला जड़ दिया।  लाइन में घंटों खड़े लोगों ने गेट पर हंगामा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलकर्मी प्रभात दूबे व वहां  खड़े अमित ने बताया कि किसी तरह से खाली होकर वे यहां आए लेकिन काफी परेेशानी हो रही है।  कहा कि चेक या ड्राफ्ट जैसे बैंकिंग कार्य करने आने वाले खाताधारकों को बैंक के बाहर लाइन में खड़ा रखना अच्छा व्यवहार नहीं है। हंगामे की सूचना के बाद सहयोगियों संग मौके पर पहुंचे  कांस्टेबल अभिषेक पांडेय ने बैंक मैनेजर से  वार्ता कर लाइन में उपभोक्ताओं को अगले दिने के लिए टोकन दिलवाया, जिसके बाद लोग शांत हुए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed