फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thermal screening is being done from house to house

घर-घर जा कर की जा रही है थर्मल स्क्रीनिंग

Sat, 02 May 2020 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Thermal screening is being done from house to house
सैनिटाइज के साथ घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग
विज्ञापन

सीमा से सटे सूजाबाद में कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद प्रशासन सतर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
पड़ाव। जिले की सीमा से सटे वाराणसी क्षेत्र के सूजाबाद गांव में कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन पड़ाव क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरत रहा है। शनिवार को चौराहे पर पुलिस बूथ सहित आसपास के इलाके को सैनिटाइज कराया गया। वहीं चिकित्सकों की टीम बहादुरपुर गांव सहित चौरहट, रतनपुर, मढ़िया और जलीलपुर में घर-घर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रही है।
वाराणसी का सूजाबाद गांव जिले के बहादुरपुर गांव से सटा हुआ है। वहीं बहादुरपुर गांव से चौरहट, मढ़िया, रतनपुर, जलीलपुर सटा हुआ है। ऐसे में पुलिस प्रशासन कोई चूक नहीं चाहता। सभी गांवों में चौकसी बढ़ाने के साथ ही जांच भी शुरू करा दी गई है। इसके अलावा पड़ाव चौराहे पर बने पुलिस बूथ को सफाई कर्मचारियों द्वारा सैनिटाइज किया गया। साथ अतिसंवेदनशील गांवों में भी सेनेटाइजर का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन

वहीं इन गांवों में सख्ती के बाद लोगों के घरों से निकलने पर पूरी पाबंदी लगा दी गई है। ऐसे में किसी कोई परेशानी न हो इसके इसके लिए कोटेदार द्वारा घर-घर जाकर राशन वितरित कर रहे हैं। शनिवार को सुबह नेटवर्क की दिक्कत से राशन वितरण में परेशानी हुई लेकिन बाद में ठीक हो गया। कोटेदारों ने जलीलपुर, मढ़िया, बहादुरपुर, चौरहट और रतनपुर गांवों में लोगों को राशन वितरित किया। इसके अलावा लोग घरों मेें सुरक्षित रहें इसके लिए नियामताबाद ब्लाक से डाक्टरों की आठ टीमें गठित की गई है। इसमें डाक्टर के अलावा एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं की टीम में तीन-तीन ग्रुप में बांटा गया है। यह टीम शनिवार को जांच के लिए सबसे पहले बहादुरपुर गांव से प्रत्येक घरों पर जाकर थर्मल स्केरेनिग का काम शुरू की। इसमें बुलंद अख्तर, दीप माला, धीरज कुमार, मुन्नी देवी, करुणा देवी बृजभूषण वर्मा, गौरव मोहनव प्रधान श्रीआश्रय यादव शामिल थे। वहीं जलीलपुर गांव में भी शनिवार को बैरिके डिंग कर आने जाने पर रोक लगा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed