फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   thermal screening done of three thousands people in dighwat chandauli

हॉट स्पॉट दिघवट में तीन हजार ग्रामीणों की हुई थर्मल स्क्रीनिंग

Wed, 27 May 2020 06:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 06:12 PM IST
विज्ञापन
thermal screening done of three thousands people in dighwat chandauli
सकलडीहा के दिघवट में स्क्रीनिंग करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : CHANDAULI
सकलडीहा। सदर कोतवाली क्षेत्र के दिघवट गांव में मुंबई से लौटे दो युवकों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिला प्रशासन गंभीर हो गया है। बुधवार को डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची। टीम के सदस्यों ने करीब तीन हजार ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की। साथ ही बाहर से आए लोगों को 21 दिनों तक सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन करने का निर्देशित किया।
विज्ञापन

गांव में मुंबई सहित गैर प्रांतों से करीब 250 से अधिक कामगार पहुंचे हुए हैं। गांव की बनवा पुरवा बस्ती में मुंबई से लौटे एक युवक की 23 मई को कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर बनवा मजरा को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया। तीन दिन बाद मुंबई से लौटे गांव के एक अन्य युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर मंगलवार को डीएम के निर्देश पर सीडीओ डा. अभय श्रीवास्तव ने गांव की सभी मजरों को सील करा दिया। गांव की कुल 5859 आबादी में 1796 परिवार के लोग रहते हैं। बुधवार को करीब तीन हजार ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई है। इससे पहले गांव में 1787 ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा चुकी है। सीएचसी अधीक्षक डा. योगेंद्र दास ने बताया कि गांव में लगभग 32 सौ ग्रामीणों की थर्मल स्क्रीनिंग कराने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed