फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There will be agitation if there is negligence in the purchase of paddy

‘किसानों के साथ सपा करेगी बड़ा आंदोलन’

Sat, 01 Jan 2022 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
There will be agitation if there is negligence in the purchase of paddy
चंदौली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज काका शुक्रवार को नवीन मंडी में पहुंचकर किसानों की पीड़ा जानी। किसानों ने आरोप लगाया कि क्रय केंद्रों पर खरीद पूरी तरह से ठप है। क्रय केंद्रों के बाहर खुले आसमान के नीचे उपज को गिराकर कई-कई दिनों तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसपर उन्होंने जिला प्रशासन को चेताया कि यदि धान की खरीद में लापरवाही बरती गई तो किसानों के साथ सपा आंदोलन करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले का किसान अपनी उपज को बेचने के लिए परेशान हैं। लेकिन शासन-प्रशासन उदासीन बना हुआ है। इससे किसानों को तमाम तरह की दिक्कतें आ रही हैं। कहा कि सरकार की मंशा धान खरीद की नहीं है। तभी बार-बार आफलाइन और आनलाइन टोकन व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है। इससे खरीद प्रभावित हो रही है। कहा कि बीते दिनों हुई बारिश के कारण अधिकांश किसानों का क्रय केंद्रों के बाहर रखा गया धान भींग गया। इससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा है। किसान अपनी पीड़ा को अधिकारियों के यहां रखने का काम कर रहा है तो उनपर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। इस तरह की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। उन्होंने खरीद शुरू नहीं होने पर किसानों के साथ आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed