फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There were two hundred in the hiring process

भर्ती प्रक्रिया में नहीं आए दो सौ

Tue, 27 Sep 2016 01:30 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Tue, 27 Sep 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
There were two hundred in the hiring process
साक्षात्कार के लिए जुटी भीड़।
नगर पालिका परिषद में संविदा पर सफाईकर्मियों की भर्ती प्रक्रिया के अंतिम दिन सोमवार को 730 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। जिसमें पांच सौ अभ्यर्थी उपस्थित हुए। साक्षात्कार के बाद सभी अभ्यर्थियों से नालों की सिल्ट उठवाकर प्रायोगिक परीक्षा ली गयी। अधिशासी अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि भर्ती परीक्षा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उसमें शामिल हुए सभी अभ्यर्थियों का परिणाम लखनऊ स्थित संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मुगलसराय में संविदा पर सफाईकर्मियों के 32 पदों पर भर्ती के लिए 2730 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इस दौरान साक्षात्कार एवं प्रायोगिक परीक्षा  21 सितंबर से  आरंभ हुई थी। पहले दिन जिसमें पांच सौ अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र भेजा गया था।
विज्ञापन

भर्ती में साक्षात्कार के बाद प्रायोगिक परीक्षा में नाले की सफाई करने के कारण 120 ने परीक्षा ही छोड़ दी। इसी प्रकार 22, 23, 24 सितंबर  को पांच-पांच सौ एवं 26 सितंबर को 730 अभ्यर्थियों को बुलाया गया लेकिन प्रायोगिक परीक्षा साफ सफाई की जटिलता के चलते कुल 730 अभ्यर्थियों ने भाग      नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed