{"_id":"5f0217418ebc3e430b25611d","slug":"there-was-silence-on-guru-ashrams-worshiping-guru-s-picture-in-homes-chandauli-news-vns534163235","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु आश्रमों पर रहा सन्नाटा, घरों में गुरु की तस्वीर रख की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु आश्रमों पर रहा सन्नाटा, घरों में गुरु की तस्वीर रख की पूजा अर्चना
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते इस बार गुरुपूर्णिमा का पर्व अलग ही रंग रूप में दिखा। गुरु आश्रम विरान दिखे। आश्रमों में इक्का दुक्का लोग नजर आए। इनके बीच गुरु पूजन आदि कार्यक्रम हुए। यहां मेला भी नहीं लगा। वहीं भक्तों ने घरों पर रहकर ही गुरु की तस्वीर सामने रख कर पूजा अर्चना की।
पड़ाव संवाददाता के अनुसार पूज्य मां सर्वेश्वरी सेवा संघ जलीपुर में बाबा अनिल राम के आश्रम पर भक्त न के बराबर पहुंचे। बाबा ने अपने गुरु की वधि विधान से पूजा अर्चना की। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भक्तों ने प्रसाद चखा। इलिया संवाददाता के अनुसार गुरु पूर्णिमा पर भक्तों ने घरों में अपने गुरु की तस्वीर रख कर पूजन अर्चन किया। मिर्जापुर जिले के शक्तेशगढ़ आश्रम से जुड़े सैदूपुर कस्बा निवासी स्वामी अड़गड़ानंद जी के शिष्य मदन दास, श्रीराम जायसवाल, प्रमोद गुप्ता, दीनानाथ केशरी आदि ने कहा कि गुरु के प्रति यदि श्रद्धा और भक्ति है। उनका मनन,पूजन,दर्शन मन की अभिवृत्ती से भी की जा सकती है। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस के करण गुरु आश्रम में आने की रोक लगाई गई है। ऐसे में अपने गुरु का स्मरण कर मनन करते ही श्रद्धा पूर्वक उनका पूजन अर्चन करना भी उतना ही पूज्यकारी है।सकलडीहा संवाददाता के अनुसार गुरूपूर्णिमा पर शिष्यों ने अपने घर पर ही अपने गुरूजन का श्रद्धापूर्वक पूजन अर्चन किया। वही दूसरी ओर आत्म अनुसंधान केन्द्र के पीठाधीश्वर धर्मात्मानंद जी महाराजा, अवधूत आश्रम सकलडीहा चन्द्रशेखर बाबा, डा संत त्रिपाठी ने बताया कि गुरू और शिष्य का नाता आत ्मा से होता है। ईश्वर शिष्यों की मदद सदैव करता है। इसके पूर्व डगरिया सरकार के आश्रम में भक्त पहुंचकर दर्शन पूजन किया।
पड़ाव। सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स कैंपस और बाबतपुर के संयुक्त तत्वाधान में वर्चुअल गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया गया, इसमें 950 शिक्षक एवं छात्रों ने हिस्सा लिया। इसमें छात्रों का संस्कृति से साक्षात्कार हुआ।
विज्ञापन
पुरातन संस्कृति से सरोकार व नैतिक मूल्यों के छात्र-छात्राओं में जागरण के लिए आयोजित इस वेबीनार की शुरूआत प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना ने अथितियों का स्वागत कर किया।
उप शास्त्रीय गायिका सुचारिता गुप्ता ने गुरुवंदना और बनारसी कजरी सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना ने वेबिनार को उन्होंने समय की मांग बताया।सुचारिता गुप्ता ने अपने जीवन में गुरु के योगदान को विस्तार से बताया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर जीपी दुबे ने मौजूदा समय बच्चों को नकारात्मकता से दूर रहते हुए सकारात्मकता की ओर आगे बढ़ने पर बल दिया। इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज, मनोज बजाज, श्याम सुंदर बजाज, आयुष्मान बजाज, सुधा सिंह,प्रियंका मुखर्जी रहे।