फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There was no vaccine, the message came to get the vaccine

बिना टीका लगवाए ही आया लग जाने का मैसेज, निराश होकर लौटे

Wed, 28 Jul 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
There was no vaccine, the message came to get the vaccine
चहनिया। जिले में लगातार बिना वैक्सीन लगवाए ही लोगों को वैक्सीन लग जाने के मैसेज आ रहे हैं। इससे रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी लोगों को वैक्सीन नहीं लग पा रही है। लोग निराश होकर घर लौट रहे हैं उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वैक्सीन कैसे लगवाएं। बिना वैक्सीन लगवाए लग जाने के मैसेज और प्रमाण पत्र आने के बाद उन्हें शिकायत के नाम पर विभागों का चक्कर लगवाया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को चहनियां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर छितौनी गांव निवासी अनिल सिंह वैक्सीन लगवाने पहुंचे। इस दौरान जांच के दौरान पता चला कि उन्हें वैक्सीन लग चुकी है। जबकि अनिल ने बताया कि उन्हें अभी रजिस्ट्रेशन ही करवाया है। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत प्रभारी चिकित्सा अधिकारी से की। उन्होंने बताया कि प्रभारी की ओर से चंदौली जिला चिकित्सालय जाकर पता करने को कहा। हालांकि वैक्सीन लगवाये जाने के बाबत एक मैसेज भी उनके मोबाइल पर प्राप्त हुआ है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी संदीप कुमार ने बिना टीका लगवाये मोबाइल पर कैसे मैसेज आया है इसकी जानकारी जिला अस्पताल से ही प्राप्त हो पायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed