{"_id":"67c20cfb5f6aaec405055bac","slug":"there-was-a-huge-crowd-in-the-trains-coming-from-prayagraj-and-varanasi-chandauli-news-c-189-1-svns1010-127853-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: प्रयागराज और वाराणसी से आने वाली ट्रेनों में ठसाठस भीड़ रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: प्रयागराज और वाराणसी से आने वाली ट्रेनों में ठसाठस भीड़ रही
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर। प्रयागराज महाकुंभ के अंतिम अमृत स्नान के तीसरे दिन शुक्रवार को भी प्रयागराज से वापस लौटने वालों की भीड़ रही। हालांकि शुक्रवार को पीडीडीयू जंक्शन पर अपेक्षाकृत कम भीड़ रही। हालांकि प्रयागराज और वाराणसी की तरफ से आने वाली ट्रेनों में भीड़ रही।
रेलवे प्रशासन ने भीड़ का दबाव कम होने पर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बंद कर दी है। शुक्रवार को पूर्व में घोषित कुंभ स्पेशल ट्रेनें ही चली। इस दौरान जीआरपी और आरपीएफ के जवान चक्रमण करते रहे।प्रयागराज कुंभ स्नान करने वाले हजारों श्रद्धालु वाराणसी, योध्या आदि धर्मस्थलों पर दर्शन पूजन करने गए है। अब दर्शन पूजन कर वापसी करने लगे है।
इससे पीडीडीयू जंक्शन पर श्रद्धालुओं के भीड़ का दबाव शुक्रवार को भी रहा। इस दौरान श्रद्धालु डाउन की ट्रेनों में सवार होकर गंतव्य को रवाना होते रहे। वही श्रद्धालुओं की भीड़ कम होने पर रेल प्रशासन ने कुंभ स्पेशल ट्रेनों के संचालन पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
इस दौरान स्टेशन पर भीड़ कम होने पर विभागीय कर्मचारी राहत की सांस ले रहे है। सुरक्षा का दृष्टि से जीआरपी कोतवाल सुनील कुमार सिंह, आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार रावत अपने जवानों के साथ चक्रमण करते दिखे। ताकि स्टेशन पर आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ सुरक्षित गंतव्य को रवाना हो सकें।