फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There was a huge crowd in the temples for worship

Chandauli News: मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए रही भीड़

Mon, 07 Apr 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
There was a huge crowd in the temples for worship
पीडीडीयू नगर। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन रविवार को श्रद्धालुओं ने आदिशक्ति के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री देवी की पूजा की। विधि-विधान से मां की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की। व्रतियों ने शक्ति स्वरूप नौ कन्याओं की पूजा कर उन्हें भोजन कराया। भैरव स्वरूप एक बालक का शृंगार कर उन्हें भोजन कराया। व्रतियों ने हवन कर व्रत का पारण किया। देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लोगों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

नगर के कैलाशपुरी, नई वस्ती, रविनगर, जीटी रोड, शाहकुटी, न्यू महाल, काली महाल, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा चतुर्भुजपुर, आरपीएफ कॉलोनी, गया कॉलोनी में मंदिर का पट खुलने से पहले बाहर भक्तों की कतार लग गई। नगर के सुभाष नगर स्थित मां सिद्धिदात्री मंदिर में लोगों विधि - विधान से पूजा अर्चना की। प्रमिला मिश्रा ने विधि-विधान से कन्या पूजन किया। इसके बाद भक्तों में प्रसाद वितरित किया। इस दौरान संजय मिश्रा, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, श्रेया मिश्रा, मनजीत मिश्रा, पूजा राय, शिखा सिंह मौजूद रहीं। पड़ाव क्षेत्र में नवमी पर श्री सर्वेश्वरी सेवा संघ जलीलपुर आश्रम में हवन पूजन के बाद कन्या पूजन किया गया। इस मौके पर भंडारे का आयोजन किया गया। बाबा अनिल राम के सानिध्य में कन्या पूजा की गई। इस मौके पर बीएन सिंह, डाॅ. पीके सिंह, डाॅ. राजेश चौहान, प्रशांत तिवारी, डाॅ. अशोक मिश्रा, अनिल सिंह, सुनीता चौहान, आशा दुबे आदि मौजूद रहे। चहनिया क्षेत्र के अघोराचार्य बाबा कीनाराम आश्रम रामगढ़ परिसर में नवमी तिथि पर कुंआरी कन्याओं की विधि विधान से पूजा की गई। इस दौरान प्रभु नारायण सिंह, धनंजय सिंह, दिनेश सोनकर, अशोक कुशवाहा, देवदत्त पांडेय, मन्नू पाठक, शिवा सिंह, बाबा बाबूलाल, पीयूष कुमार, मोती राम, किशन चौरसिया, फग्गू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed