फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There was a four-hour rain

चार घंटे तक हुई बरसात

Thu, 22 Sep 2016 01:28 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 22 Sep 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
There was a four-hour rain
मुगलसराय बस स्टैंड में भरा कीचड़।
बुधवार की सुबह चार घंटे तक जिले में झमाझम बारिश हुई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को जहां राहत मिली वहीं फसलों को भी संजीवनी मिली है। शहरी इलाकों में बरसात की वजह से सड़कों और गलियों में पानी भर गया और कीचड़ के चलते लोगों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

एक माह पूर्व गंगा के उफान के चलते पूरे जिले मे बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हुई और किसानोंकी फसलें बर्बाद हो गई थी। गंगा के तटवर्ती इलाकों में जहां फसलें बर्बाद हुई, उसे छोड़ कर अन्य इलाकों में धान की फसल पानी के अभाव में सूखने के कगार पर पहुंचने लगी। हालांकि बीच बीच में बारिश हुई लेकिन भरपूर बारिश न होने से किसान परेशान होने लगे। इस बीच बुधवार की सुबह से आसमान में काले बादल छा गए और सुबह आठ बजे बारिश शुरू हुई। लगभग चार घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस बारिश से खेतों में फिर से पानी भर गया। इससे धान की फसलों को जीवनदान मिला है।  किसान उमेश सिंह, योगेन्द्र सिंह,  रामजी, महेन्द्र आदि ने बताया कि धान की फसलों को पानी की आवश्यकता थी और बारिश से किसानों को राहत मिली है। वहीं लोगों को उमस भरी चिपचिपाती गर्मी से राहत मिली। दूसरी तरफ नगरीय इलाकों मे जल जमाव की अच्छी व्यवस्था न होने से चहुंओर जल जमाव की स्थिति रही।
विज्ञापन

नगर में कैलाशपुरी, रविनगर, चतुर्भुजपुर, काली महाल, महमूदपुर, नई बस्ती सहित अन्य इलाकों में जल जमाव की स्थिति हुई। कोतवाली के सामने जीटी रोड के किनारे जल जमाव हुआ। नगर के सटे अमोघपुर सर्वाधिक दिक्कत तो रेलवे कालोनियों में हुई। नगर के मानसनगर, लोको कालोनी, सेंट्रल कालोनी, पुलिस कालोनी, गया कालोनी, शास्त्री कालोनी, आरपीएफ कालोनी आदि में जल जमाव हुआ।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed