फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There was a dispute between two communities, fiercely brick and stone

Chandauli News: दो समुदायों में हुआ विवाद, जमकर चले ईंट-पत्थर

Tue, 21 Mar 2023 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Mar 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
There was a dispute between two communities, fiercely brick and stone
कोतवाली क्षेत्र के खोर गांव में सोमवार की देर शाम दो युवकों में विवाद हो गया।जो देखते ही देखते दो समुदाय के विवाद में बदल गया।इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ।जिसमें दोनों पक्ष के करीब छह लोग घायल हो गए।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्ष से चार लोगों को पकड़ कर थाने ले गई।बाद में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल,अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह और सीओ सकलडीहा राजेश राय कई थानों की फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शांति व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन





पुलिस के अनुसार कब्रिस्तान की चारदीवारी पर बैठ कर गांव के कुछ युवक शाम के समय शौच के लिए आने जाने वाली लड़कियों पर फब्तियां कसते हैं।जिसका विकास खरवार ने विरोध किया।जिस पर एक पक्ष से कहासुनी हो गई।जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।जो धीरे धीरे दो समुदायों के विवाद में बदल गया और दोनों पक्षों में पथराव होने लगा।जिसमें दोनों पक्षों के करीब छह लोग घायल हो गए।सूचना पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल,अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह, सीओ सकलडीहा राजेश राय प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा,एसओ धानापुर,धीना आदि थानों की फोर्स के साथ खोर पहुंच गए।उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील किया।इस मामले में पुलिस दोनों पक्ष के चार लोगों को पकड़ कर सकलडीहा कोतवाली ले गई। घायलों का इलाज सकलडीहा सीएचसी पर कराया गया।पुलिस अधीक्षक ने दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की बात कही।गांव में पीएसी बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed