फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There was a crowd of people returning from Prayagraj at the station

Chandauli News: स्टेशन पर प्रयागराज से लौटने वालों की रही भीड़

Fri, 28 Feb 2025 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
There was a crowd of people returning from Prayagraj at the station
पीडीडीयू नगर। महाशिवरात्रि पर प्रयागराज महाकुंभ मेंे अंतिम स्नान के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी लौटने वाले यात्रियों से जंक्शन पटा रहा। हालांकि भीड़ बुधवार की अपेक्षा कम रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को प्रयागराज से आने वाली कुंभ स्पेशल सहित मेल, एक्सप्रेस ट्रेनों में खचाखच भीड़ देखने को मिली। हालांकि अपलाइन की ट्रेनों में भीड़ नाम मात्र की रही। इससे विभागीय कर्मचारियों में राहत दिखी। लौटने वाली ट्रेनों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जीआरपी, आरपीएफ और जिला पुलिस मुस्तैद रही। प्रयागराज महाकुंभ के बुधवार को समापन के बाद लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। इस दौरान पीडीडीयू जंक्शन पर बृहस्पतिवार को भी लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस बीच कुंभ स्पेशल ट्रेनों का आवागमन जारी है। ताकि श्रद्धालुओं को जल्द से जल्द गंतव्य तक पहुंचाया जा सके। इसके लिए रेल प्रशासन युद्ध स्तर पर लगा है। इसके अलावा श्रद्धालु डाउनलाइन की नियमित मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सवार होकर घर वापसी कर रहे हैं । बृहस्पतिवार को रेल प्रशासन की तरफ से प्रयागराज से 26 और वाराणसी से 4 स्पेशल ट्रेनों को पीडीडीयू जंक्शन भेजा गया। इसमें 9 स्पेशल ट्रेनों को पटना और 7 ट्रेनों को गया रेलखंड पर भेजा गया। वहीं पीडीडीयू जंक्शन से 35 स्पेशल ट्रेनों को प्रयागराज भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed