फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There is no water in the canals connected with Narayanpur Pump Canal

नरायनपुर पंप कैनाल से संबद्ध नहरों में नहीं है पानी, फसलों की सिंचाई मुश्किल

Wed, 17 Aug 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
There is no water in the canals connected with Narayanpur Pump Canal
सिकठा में सूखे खेत को दिखाता किसान। संवाद - फोटो : CHANDAULI
कंदवा। नरायनपुर पंप कैनाल से संबद्ध अमड़ा बड़ी नहर व उसकी शाखाओं में इन दिनों पानी नदारद है। इससे पानी के अभाव में फसल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई है। पानी के अभाव में खेतों में पड़ी दरारों को देखकर किसान काफी परेशान हैं।
विज्ञापन

नरवन परगना के गांवों के खेतों की सिंचाई के लिए नरायनपुर से निकली अमड़ा बड़ी नहर से पानी उपलब्ध होता है। इस नहर से धीना रजवाहा सहित करीब दो दर्जन छोटी बड़ी माइनरों से किसानों के खेतों तक पानी पहुंचता है। बड़ी नहर में पानी न के बराबर है। इससे टेल के गांवों के किसानों के खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। जिससे जिन किसानों ने किसी तरह रोपाई करा भी लिया पानी के अभाव में उनके धान के खेतों में दरारें पड़ गई हैं और फसलें सूखने लगी हैं। इसे देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींचने लगी हैं। किसान रतन सिंह, कामेश्वर राय, अंजनी सिंह, रमेश राय, देवेंद्र राय, अनुराग सिंह, केदार सिंह ने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की उदासीनता के चलते नहरों में टेल तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे खेतों में दरारें पड़ गई हैं और फसल बर्बाद होने के कगार पर पहुंच गई है। खेतों में पड़ी दरारों और सूखती फसल को देख देख कर किसानों को कलेजा जार- जार रो रहा है लेकिन किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

कंदवा। नहरों में टेल तक पानी न होने के चलते अमड़ा से नीचे करीब पांच हजार एकड़ खेतों की सिंचाई प्रभावित हो रही है।बड़े पैमाने पर सूखते खेतों को देख किसानों के हृदय जार जार रो रहे हैं।हर सम्भव प्रयास के बाद भी खेतों की प्यास नहीं बुझ पा रही है। जिससे खेतों में दरार पड़ गई है।वहीं पानी के अभाव में तो कई किसानों के खेतों की रोपाई भी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed