फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There is no system of mammography and echo machine

जिला अस्पताल में मेमोग्राफी और इको मशीन की नहीं है व्यवस्था

Sun, 20 Feb 2022 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
There is no system of mammography and echo machine
चंदौली। मुख्यालय पं. कमलापति त्रिपाठी संयुक्त जिला चिकित्सालय में मेमोग्राफी व इको मशीन नहीं होने से मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि डिजिटल एक्सरे और सिटी स्कैन की सुविधा होने के कारण मरीजों को थोड़ी राहत मिल रही है। मेमोग्राफी और ईको मशीन न होने के कारण मरीजों को जांच कराने के लिए वाराणसी जाना पड़ता है। इससे उनकी जेब पर बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

चिकित्सालय में प्रतिदिन लगभग एक हजारमरीज इलाज के लिए आते हैं। यहां एक्सरे की व्यवस्था है लेकिन मेमोग्राफी और इको मशीन की व्यवस्था नहीं होने से मरीजों को जांच के लिए गैर जनपदों का सहारा लेना पड़ता है जिससे उन्हें आर्थिक क्षति होती है। अस्पताल में दो डिजिटल एक्सरे मशीन हैं लेकिन एक ही मशीन से जांच हो रही है। इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनकेसमय की बर्बादी भी होती है। दोनों मशीनें चलाने के लिए अच्छे टेक्नीशियन की आवश्यकता है। अस्पताल में इलाज कराने आए मुकेश कुमार का कहना है कि जिला अस्पताल में जांच की कई सुविधाएं न होने के कारण मरीजों को परेशान होना पड़ता है। जिला अस्पताल में सभी सुविधाएं सरकार को मुहैया करानी चाहिए।
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में नियुक्त डॉ. संजय कुमार ने बताया कि मेमोग्राफी से स्तन कैंसर की जांच की जाती है। यह एक ऐसा महत्वपूर्ण टेस्ट है जिसमें नियमित चिकित्सकीय जांचों और स्तन की स्वंय जांच के साथ स्तन कैंसर का जल्द पता लगाने में मदद मिलती है। इस टेस्ट में डॉक्टर स्तन का एक्स रे करता है। वहीं इको टेस्ट से हृदय रोग के मरीजों की जांच होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में डिजिटल एक्सरे अल्ट्रासाउंड व सिटी स्कैन की व्यवस्था है। यहां पर इको जांच व मेमोग्राफी की व्यवस्था नहीं है। डिजिटल एक्सरे मशीन के माध्यम से मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही है। लवनीश कुमार, एक्सरे टेक्निशियन, जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed