फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There is no electricity, furniture and library in the school, the building is also dilapidated

विद्यालय में नहीं है बिजली, फर्नीचर और पुस्तकालय, भवन भी जर्जर

Fri, 12 Nov 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
There is no electricity, furniture and library in the school, the building is also dilapidated
सैयदराजा। केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के निर्देश पर शुक्रवार को ओएसडी के.एस. अवस्थी और जिला विद्यालय निरीक्षक महिला डिग्री कॉलेज और बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। प्रधानाचार्यों ने बताया कि विद्यालयों में स्थायी बिजली, पुस्तकालय, फर्नीचर नहीं है। साथ ही बालिका इंटर कॉलेज की बिल्डिंग भी जर्जर हो गई है। अधिकारी सबसे पहले महिला डिग्री कॉलेज पहुंचे, वहां के प्राचार्य रमेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में पुस्तकालय और फर्नीचर की व्यवस्था नहीं हुई है। बीए, बीकाम, बीएसी में लगभग 100 छात्रों की प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हैं और पांच शिक्षकों की नियुक्ति भी कर ली गई हैं। अगर बिजली, पुस्तकालय और फर्नीचर की व्यवस्था हो जाये तो पढ़ाई आरम्भ कर दी जाएगी। वही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सुशीला देवी ने बताया कि बालिका इंटर कॉलेज की बिल्डिंग जर्जर हो गई हैं जिससे छात्राओं को काफी परेशानियां होती है। बताया कि कंप्यूटर शिक्षा, अंग्रेजी और संगीत की मान्यता और शिक्षा शास्त्र, इतिहास, समाजशास्त्र के शिक्षकों की नियुक्ति नही होने से इन विषयों की पढ़ाई प्रभावित हो रही हैं। ओएसडी के. एस.अवस्थी ने कहा कि दोनो कॉलेजों की जो भी समस्या हैं जल्द से जल्द ठीक करा दी जाएगी और शिक्षकों की नियुक्ति भी जल्द से जल्द हो जाएगी। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि राम जी, चेयरमैन वीरेंद्र जायसवाल, मंडल अध्यक्ष भाजपा संतोष सिंह, मंडल मंत्री भाजपा वीर प्रताप सिंह लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed