फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There is no cleaning in MEMU trains, passengers are troubled

Chandauli News: मेमू ट्रेनों में नहीं होती सफाई, यात्री होते हैं परेशान

Sun, 13 Apr 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
There is no cleaning in MEMU trains, passengers are troubled
पीडीडीयू नगर। रेलवे की ओर से ट्रेनों में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। क्लीन ट्रेन सर्विस के माध्यम से चलती ट्रेनों में भी सफाई की जा रही है। उधर, मेमू (मेनलाइन मल्टीपल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेनों में सफाई पर ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। वाराणसी-बरकाकाना, पीडीडीयू-डेहरी, वाराणसी-बक्सर, पीडीडीयू-पटना, वाराणसी-आसनसोल मेमू ट्रेन में कभी भी गंदगी दिख जाएगी। इसके चलते पीडीडीयू जंक्शन से रोजाना इन ट्रेनों में सवार होने वाले तीन से चार हजार यात्री परेशान होते हैं।
विज्ञापन

नियमित पैसेंजर ट्रेनों की जगह तेजी से चलाने के लिए मेमू ट्रेनें चलाई गईं। यात्रियों की सुविधा के लिए वर्ष 2019 में मेमू ट्रेन में शौचालय की व्यवस्था की गई। हालांकि इसकी संख्या कम होती है। इसके बावजूद शौचालयों की सफाई नहीं हो रही है। वर्तमान में पीडीडीयू जंक्शन से वाराणसी-बरकाकाना, पीडीडीयू-डेहरी आनसोन, वाराणसी-बक्सर, पीडीडीयू-पटना, वाराणसी-आसनसोल, पीडीडीयू-सुबेदारगंज आदि मेमू ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इन ट्रेनों में नियमित सफाई नहीं होने से शौचालय जाम रहते हैं। हालात यह है कि यात्री शौचालय में जाने तक से कतराते हैं। यात्रियों का कहना है कि रेलवे सफाई कराने की बात कह रही है, लेकिन सफाई नहीं होती है। इसके चलते यात्रियों को परेशानी हो रही है। पीडीडीयू जंक्शन पर रोजाना 10 हजार से ज्यादा जनरल टिकट बिकते हैं। इसमें तीन से चार हजार टिकट मेमू ट्रेनों के लिए होते हैं। इसके बावजूद इन ट्रेनों में सफाई नहीं हो रही है। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र का कहना है कि ट्रेनों के नियमित सफाई कराई जाती है। यदि गंदगी की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed