फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There is a high demand for 12 feet tall Christmas trees in the market.

Chandauli News: बाजार में 12 फीट ऊंचे क्रिसमस ट्री की मांग ज्यादा

Wed, 24 Dec 2025 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
There is a high demand for 12 feet tall Christmas trees in the market.
क्रिसमस की तैयारियां जोरो पर हैं। खरीदारों से बाजार गुलजार हो गए हैं। दुकानों पर क्रिसमस के सामान और गिफ्ट सज गए हैं। क्रिसमस को लेकर शहर में रौनक दिखने लगी है। इस मौके को भुनाने के लिए बाजारों में खास तैयारियां की गई हैं। सजावट के लिए बाजार में क्रिसमस ट्री, स्टार, बैलून व लाइटिंग की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। क्रिसमस डे को खास बनाने के लिए इस बार बाजार में 12 फीट ऊंचा क्रिसमस ट्री लोगों के आकर्षण का केंद्र है। दुकानदार अशोक गुप्ता ने बताया कि इस बार क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज़ के अलावा म्यूजिकल आइटम नया आया है। इसके अलावा पैराशूट है जो हर तरफ राउंड मारता है। ये उत्पाद लोगों को बेहद पसंद आ रहे हैं। 12 फीट ऊंचे क्रिसमस ट्री की मांग ज्यादा है। बाजार में सेंटा क्लॉज के कई खिलौने बिक रहे हैं। क्रिसमस ट्री एक से लेकर 12 फीट तक के हैं। सैंटा क्लॉज के लाल और सफेद कपड़ों के अलावा दूसरे रंगों में भी सेंटा के खिलौने बाजार में हैं। इनकी कीमत 200 से तीन हजार तक है। गिफ्ट शॉप संचालक अशोक गुप्ता ने बताया कि हरे रंग के क्रिसमस ट्री की खूब मांग है। क्रिसमस ट्री 150 रुपये से 1500 रुपये तक बिक रहे हैं। क्रिसमस के लिए चॉकलेट, ड्राईफ्रूट्स, एप्पल और चीज फ्लेवर में कई डिजाइन वाले केक भी बाजार में उपलब्ध हैं। इसके अलावा त्योहार को खास बनाने के लिए व्यापारियों ने कैंडल सेट, ग्रीटिंग कार्ड के साथ कई सामग्री मंगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed