फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Theft of more than 11 lakhs by breaking the lock

ताला तोड़कर 11 लाख से ज्यादा की चोरी

Sat, 07 May 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Theft of more than 11 lakhs by breaking the lock
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गिधौली वार्ड स्थित एक मकान में शुक्रवार को चोरों ने दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर कर दस लाख रुपये मूल्य के जेवरात समेत डेढ़ लाख रुपये नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लगी रही।
विज्ञापन

कुपवाड़ा में तैनात सेना जवान मनोज कुमार यादव की पत्नी पूनम यादव अपने भाई श्यामजीत यादव के साथ मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गिधौली वार्ड में मकान बनाकर रहती है। शुक्रवार की सुबह लगभग दस बजे पूनम कुछ सामान खरीदने वाराणसी स्थित सेेेना कैंटीन चली गई। वहीं कुछ देर बार उनका भाई श्यामजीत भी घर में ताला बंद कर अपने काम पर चला गया। इस दौरान चोर घर की चहारदीवारी फांद कर घर में घुस गये। इसके बाद किसी औजार की मदद से उन्होंने कमरे के दरवाजे का ताला तोड़ दिया। कमरे में प्रवेश करने के बाद चोरों ने पूरे घर को इत्मिनान से खंगाल डाला। चोरों ने लगभग दस लाख रुपये मूल्य के जेवरात समेत नगदी पर हाथ साफ कर दिया। शाम लगभग चार बजे जब पूनम घर आई तो कमरे में बिखरा हुआ सामान देखकर उनके होश उड़ गये। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अपने भाई को दी। मौके पर पहुंचकर श्यामजीत भी हैरान रह गया। बाद में उसने घटना के बाबत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में लग रही। घटना के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी बृजेश चंद्र तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed