{"_id":"93ca1bc9042be65d912de61d993a2628","slug":"theft-occurred-in-dulhipur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुलहीपुर में चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुलहीपुर में चोरी
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंदासी पिकेट के समीप कृष्णानगर कालोनी
विज्ञापन
में बुधवार की देर रात चोरों ने एक घर को खंगाल डाला। सुबह चोरी की घटना की
जानकारी पीड़ित को मिली तो वह भागकर घर पहुंचा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने
मामले की जांच की।
पीड़ित अरुण जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही है। पीड़ित के अनुसार चोरों ने करीब 75 हजार रुपये के माल पर हाथ साफ किया है।
मैनाताली निवासी अरुण जायसवाल ने अपना नया मकान कृष्णा नगर कालोनी में बनाया है। पीड़ित के अनुसार वह अपने बेटे शुभम का एडमिशन कराने के लिए उसे लेकर दिल्ली गया हुआ था। वहीं उसकी पत्नी निशा जायसवाल अपने पुराने घर मैनाताली में रह रही थी।
गुरुवार की सुबह उसे नई दिल्ली से वापस आना था। इसलिए गुरुवार की सुबह जब उसकी पत्नी निशा कृष्णानगर कालोनी पहुंची तो घर का ताला टूटा देखकर सन्न रह गईं।
अंदर देखा तो चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला था। जहां सोने के आभूषण चोर ले गए थे वहीं चांदी के आभूषणों को हाथ भी नहीं लगाया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर उच्चाधिकारियों को भी अवगत कराया।
सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर भी मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि घर में रखा एक मंगलसूत्र, दो सोने की अंगूठी, डेस्क टाप और एलसीडी टीवी समेत कुछ अन्य सामान ले गए हैं।
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी साजिद सिद्दीकी ने बताया कि पीड़ित अरुण जायसवाली की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शीघ्र ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।