{"_id":"df7ed7bd016923786060da71fc08e46a","slug":"theft-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौने पांच लाख चोरी में एक बंदी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौने पांच लाख चोरी में एक बंदी
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Sat, 04 Apr 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की मध्याह्न करीब बारह बजे बाकले प्रमोदशाला के
विज्ञापन
निकट से एक उचक्के राम कुमार को गिरफ्तार किया। वह गत दस मार्च को महावलपुर
गांव में 4 लाख 86 हजार रुपये से भरे झोले को ले भागने की घटना में शामिल
था।
तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से उचक्कागीरी का एक लाख रुपया भी बरामद किया।
इस घटना का खुलासा पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कुमार तिवारी ने किया। उन्होंने बताया कि गत दस मार्च को चंदासी गांव निवासी कारोबारी छांगुर ने यूनियन बैंक से चार लाख 86 हजार रुपये निकाले थे। वहां से वह महावलपुर गांव पहुंचा और एक दूकान पर चाय पीने रुक गया।
इस बीच आरोपी रामकुमार व उसका साथी शिवमोहन भी बैंक से पीछा करते करते वहां पहुंच गए। आरोपी ने बताया कि उन दोनों ने दूकान पर नाश्ता भी किया। वे बाइक से बैंक से ही छांगुर पर नजर रख रहे थे। छांगुर जब महावलपुर गांव पहुंचा तो वहां पर चाय पीने के लिए रुक गया।
इस बीच रामकुमार व शिवमोहन मौका पाकर जीटी रोड पर खड़ी बाइक की सीट पर झोले को लेकर भाग निकले। पीड़ित ने जब इसे देखा तो शोरगुल भी मचाया। पर वे आंख से ओझल हो गए। पीड़ित छांगुर की निशानदेही पर कोतवाल विनोद कुमार यादव ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर से मिली सूचना के बाद उन्होंने उचक्के को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा।