फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The young man saved the child's life by jumping into the well

कुएं में कूदकर युवक ने बालक जान बचाई

Sat, 15 Jan 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The young man saved the child's life by jumping into the well
बलुआ थाना क्षेत्र के भगवानपुर रानेपुर गांव में शुक्रवार की शाम पांच बजे कुएं से पानी खिंचने के दौरान दस वर्षीय बालक पैर फिसलने से उसमें गिर गया। इस दौरान मौके पर पहुंचे युवक ने बालक को बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। इसके बाद उसने किसी प्रकार बच्चे को पकड़ लिया। बाद में ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से दोनों को कुएं से बाहर निकाला। युवक की बहादुरी पर ग्रामीणों ने तारीफ की।
विज्ञापन

भगवानपुर रानेपुर गांव में बजरंगी का पुत्र करन (10) शुक्रवार की शाम कुएं से पानी खींच रहा था। इस दौरान अचानक से उसका पैर फिसल गया। जिससे वह कुएं में गिर गया। बालक को कुएं में गिरता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां पहुंचे गांव निवासी मनोज कुमार ने बालक की जान बचाने के लिए कुएं में छलांग लगा दी। मनोज ने बालक को जकड़ लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से मनोज और करन को कुएं से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने करन को उपचार के लिए चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां आवश्यक उपचार के लिए चिकित्सक ने करन को घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed