{"_id":"141ea831ed4a8245ffc6fa6155155595","slug":"the-young-man-killed-in-crash-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में गई युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में गई युवक की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के बिछियां गांव के समीप नेशनल हाइवे पर सोमवार को
विज्ञापन
सवारियों से भरी मैक्स में पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार
दी।
जिससे वाहन सड़क पर पलट गया और उसमें सवार एक यात्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
दूसरी ओर कोतवाली पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया तथा ट्रक को कब्जे में ले लिया।
मौनी अमावस्या पर्व पर स्नान करने के लिए क्षेत्र के मद्धूपुर व लौंदा गांव के ग्रामीण मैक्स वाहन पर सवार होकर चन्दौली के रास्ते बलुआ जा रहे थे। जैसे ही मैक्स वाहन बिछियां गांव के समीप नेशनल हाइवे पर पहुंचा कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया।
इसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में मद्धूपुर निवासी राजकुमारी देवी (42) की मौके पर ही मौत हो गयी, वहीं मद्धूपुर की ही मराछी (50), चन्द्रावती (55), सुगवन्ती (38), लौंदा गांव निवासी विक्रमा (70), राधिका (60) और हिनौता गांव निवासी संत लाल (50) गंभीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों ने सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालने के बाद उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मराछी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया।