फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The young man had run away with the camera, the girl called to meet and catched him

बलिया की युवती ने प्रेमिका बनकर कैमरा लेकर भागे युवक को पकड़ा

Sun, 11 Jul 2021 11:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 11 Jul 2021 11:26 PM IST
सार

चंदौली में पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में रविवार को दोपहर में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवती ने एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। 

विज्ञापन
The young man had run away with the camera, the girl called to meet and catched him
कैमरा लेकर भागे युवक को पकड़ने वाली युवती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली में पीडीडीयू नगर रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में रविवार को दोपहर में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवती ने एक युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। बाद में पता चला कि युवती का कैमरा लेकर युवक भागा है। युवती अपने साथियों के साथ युवक को पकड़ कर वाराणसी ले गई। इसको लेकर चर्चा रही। 
विज्ञापन


पता चला कि बलिया की युवती संजू गुप्ता रिकार्डिंग का काम करती है। उसने कैमरा चलाने के लिए वाराणसी के दो युवकों को रखा था। उसने तीन लाख रुपये का कैमरा युवकों को दिया। इसके बाद दोनों युवक कैमरा लेकर भाग गए। युवती ने सारनाथ और कैंट थाने में इसकी शिकायत की लेकिन युवकों को पता नहीं चला।
विज्ञापन


बाद में युवती ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फर्जी एकाउंट बनाकर युवकों का पता लगाया। इसके बाद युवकों से प्रेम भरी बातें की। दोनों को मिलने के लिए पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बुलाया। युवती के बुलावे पर रविवार दोपहर बाद दो युवक पीडीडीयू जंक्शन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच युवती अपने साथियों के साथ पहुंच गई। युवती को देख दोनों युवक भागने लगे। इस पर युवती ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया। इस दौरान सर्कुलेटिंग एरिया में अफरा तफरी मच गई। बाद में युवती और उसके साथी युवक को पकड़ कर वाराणसी ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed