{"_id":"571147ab4f1c1bf31b4a6ad9","slug":"the-worship-of-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्याओं का किया पूजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्याओं का किया पूजन
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Sat, 16 Apr 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
प्रसाद ग्रहण करतीं कन्याएं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को हवन और कन्या पूजन के साथ नवरात्र व्रत का परायण किया गया। वासंतिक नवरात्र के अंतिम दिन देवी मंदिरों पर दर्शन पूजन करने वालों का तांता लगा।
इसके साथ ही घरों में स्थापित कलश का विसर्जन किया गया। देवी मंदिरों पर दिन भर माता के जयकारे गूंजते रहे। सुुबह घरों में पुरोहितों को बुलाकर देवी मां की पूजा अर्चना के बाद हवन पूजन कर मां की भव्य आरती उतारी गई। वहीं नौ कन्या बुलाकर देवी मां का स्वरूप मान कर उन्हें भोजन कराया गया और दान दक्षिणा देकर विदा किया गया।
जिन घरों में कलश नहीं स्थापित किया गया था, वहां भी पुरोहितों को बुलाकर हवन पूजन कराया गया और अभीष्ट की कामना की गई। नगर के रविनगर, शाहकुटी, काली महाल, नई बस्ती, आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी सहित अन्य स्थानों के देेवी मंदिरों पर सुबह से देर रात तक भक्तों की भीड़ रही। देर तक देवी जागरण चलता रहा।