{"_id":"584c5de34f1c1b1375449703","slug":"the-woman-s-condition-deteriorates-bank-death-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक गई महिला की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक गई महिला की हालत बिगड़ी, मौत
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Dec 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
मुगलसराय स्थित एक्सिस बैंक एटीएम के बाहर पैसा निकालने के लिए कतार में खड़े लोग।
- फोटो : chandauli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलुआ थाना क्षेत्र स्थित यूबीआई बैंक की मजीदहां शाखा केबाहर शुक्रवार को दिनभर लाइन में खड़े होने केबाद घर वापस लौटी एक अधेड़ महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गयी। आनन फानन में परिवार वालों ने पड़ोसियों से रुपये उधार लेकर उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।
बलुआ थाना क्षेत्र के मजीदहां गांव निवासिनी लालमनी देवी (56) गांव स्थित यूबीआई बैंक के खाते में पड़े रुपये लेने केलिए शुक्रवार की सुबह से ही बैंक के बाहर लाइन में लगी हुई थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बब्बु भी लाइन में थे। उन्होंने बताया कि लाईन में लगे होने केबाद बैंककर्मियों ने सूचना दी कि रुपये शाम तक मिल पायेंगे।
इसके बाद सभी वहां प्रतीक्षा करने लगे। शाम को बैंक प्रबंधन ने कहा कि कैश नहीं आ सका है, इसलिए रुपये नहीं मिल पाएंगे। रुपये न मिलने से मायूस होकर लालमनी देवी घर लौट गयी।
विज्ञापन
परिवार वालों के अनुसार घर आने के बाद अचानक तबीयत खराब हो गयी जिसके बाद उसे इलाज केलिए निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार केदौरान शनिवार को मौत हो गयी। '
परिवारीजनों और चिकित्सक के मुताबिक सदमा लगने से महिला की मौत हुई है। महिला की मौत की खबर गांव में फैलते ही लोगों में नोटबंदी के बाद मौजूदा बैंक व्यवस्था के खिलाफ आक्रोश रहा