फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The woman feared dead bodies found

युवती का मिला शव हत्या की आशंका

Thu, 08 Dec 2016 12:37 AM IST
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला Updated Thu, 08 Dec 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
The woman feared dead bodies found
युवती का मिला शव हत्या की आशंका
कोतवाली क्षेत्र के बरठी गांव स्थित रेलवे लाइन किनारे एक तालाब में 20  वर्षीय एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने तालाब में शव को देखा।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और  वहां मौजूद ग्रामीणों से शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं  मिली। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर अंत्य परीक्षण के लिए जिला  अस्पताल भेज दिया। शव के पास जमीन पर काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ। इससे  उक्त युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


बरठी गांव के  पास रेलवे लाइन किनारे तालाब की तरफ ग्रामीण सुबह शौच के लिए गए थे उजाला  होने पर ग्रामीणों में पानी में युवती उतराया हुआ शव देखा तो हल्ला मचने  लगे। कुछ ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी।  ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस  ने शव को तालाब से बाहर निकाला । युवती के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे।  इसके अलावा जमीन खून बिखरा हुआ था। साथ ही पास में एक टूटा हुआ  बैट भी पुलिस को बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आसपास के आधा दर्जन गांव के ग्रामीणों  से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहां के  हालात देख लोग यह आशंका व्यक्त कर रहे थे कि रेलवे लाइन किनारे युवती की  हत्या कर उसे तालाब में फेंक दिया होगा। सूचना पर सीओ सकलडीहा चीरंजीव  मुखर्जी के अलावा एसपी दीपिका तिवारी व एएसपी रामजी यादव मौके पर पहुंचकर  घटना की जानकारी ली।



वहां मौजूद ग्रामीणों का यह कहना था कि युवती को ट्रेन  से यहां लाकर उसकी हत्या करने के बाद शव को तालाब में फेंक दिय होगा। इस  मामले में पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा  जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed