फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The wind blowing at a speed of twenty kilometers increased the cold, the temperature reached nine degrees.

Chandauli News: बीस किमी रफ्तार से चली हवा से ठंड बढ़ी, तापमान पहुंचा नौ डिग्री पर

Wed, 10 Jan 2024 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
The wind blowing at a speed of twenty kilometers increased the cold, the temperature reached nine degrees.
पीडीडीयू नगर। मंगलवार की रात से चल रही पछुआ हवा ने बुधवार की सुबह जोर पकड़ लिया। इससे जा रही ठंड वापस लौट आई है। दो दिनों की राहत के बाद बुधवार को जिले में न्यूनतम तापमान एक डिग्री गिरकर नौ पर पहुंच गया। वहीं उच्चतम भी 18 डिग्री पर बना रहा। सुबह करीब 20 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलती रही। मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों में तापमान में गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से धूप खिली रही लेकिन ठंडी पछुआ हवा के कारण बेअसर रही। वहीं शाम होते-होते गलन बढ़ गई। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव तापते नजर आए। नगर में अभी भी गिनी चुनी जगहों पर ही अलाव जलवाए जा रहे हैं। पर्याप्त कंबलों का वितरण भी अभी नहीं हो सका है। न्यूनतम तापमान में तो कमी पहले से आ रही थी, अब अधिकतम तापमान भी कम होने लगा है। मौसम विभाग की माने तो आगामी दो दिनों में अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। वहीं पछुआ हवा के जोर से लोगों को दिन में भी ठंड का अहसास हो सकता है।
विज्ञापन

तेज धूप के बाद भी हवाओं के असर के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार आगामी बृहस्पतिवार से कक्षा एक से आठ तक के बंद चल रहे सभी स्कूल खोल दिए जाएंगे। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का नया दौर शुरू होने व पछुआ हवा चलने से प्रदेश में शीतलहरी का प्रकोप बढ़ सकता है। चंदौली में भी ठंड बढ़ेगी और अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed