फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The whistle of the sub-centre was burnt, four and a half thousand consumers were troubled at night

Chandauli News: उपकेंद्र की सीटी जली, रात में साढ़े चार हजार उपभोक्ता रहे परेशान

Wed, 09 Jul 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The whistle of the sub-centre was burnt, four and a half thousand consumers were troubled at night
दुलहीपुर। उमस भरी गर्मी के बीच चंदासी उपकेंद्र के ट्रांसफाॅर्मर जवाब देने लगे हैं। सोमवार को रात करीब 10 बजे उपकेंद्र की सीटी (करंट ट्रांसफाॅर्मर) जल गया। इससे पीडीडीयू नगर के दो फीडरों से जुड़े इलाकों की बत्ती गुल हो गई। शहर क्षेत्र के करीब साढ़े चार हजार उपभोक्ताओं बिजली नहीं रहने से परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि रात ढाई बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

सोमवार को देर रात पीडीडीयू नगर के चंदासी उपकेंद्र से जुड़े दो व सात नंबर फीडरों की बिजली गुल हुई। इससे लोगों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस फीडर से जुड़े हुए उपभोक्ता रात में सोने की तैयारी में जुटे थे, इसी बीच बिजली आपूर्ति ठप हो गई। उपभोक्ताओं का कहना था कि उपकेंद्र पर फोन मिलाया गया तो ज्यादातर समय तक वह व्यस्त बताता रहा। लोग बिजली कटने की वजह जानना चाहते थे। हालांकि कर्मचारियों ने जली सीटी को बदलकर ढाई बजे रात के बाद आपूर्ति बहाल की। तकनीकी खराबी के कारण रविनगर, भोगवारे, पराहूपुर, लख्मीपुर, सिंचाई विभाग काॅलोनी, कैथापुर आदि तथा आसपास के लगभग साढ़े चार हजार उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। उपखंड अधिकारी मनोज कुमार कश्यप ने बताया कि सीटी जलने से दो फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई। गड़बड़ी दूर कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed