फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The weddings of 21 couples will take place at the Brahmbaba Temple complex on April 24

Chandauli News: ब्रह्मबाबा मंदिर परिसर में 24 अप्रैल को होगी 21 जोड़ों की शादी

Sun, 19 Apr 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The weddings of 21 couples will take place at the Brahmbaba Temple complex on April 24
कंदवा। बरहनी विकास खंड के तीन गांवों बरहनी, औरइया और इमिलिया के मध्य स्थित ब्रह्म बाबा साधु बाबा मंदिर पर 24 अप्रैल को दहेज प्रथा के खिलाफ एक सराहनीय पहल देखने को मिलेगी। यहां सामाजिक संस्था रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति की ओर से 21 जोड़ों की शादी कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसके माध्यम से संदेश दिया जाएगा कि सहयोग, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी से समाज में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। संस्था सभी जोड़ों के लिए अपनी ओर से आवश्यक घरेलू सामान की व्यवस्था भी करेगी, ताकि नवविवाहित जोड़े सम्मान के साथ अपने नए जीवन की शुरुआत कर सकें। इसकी तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। सामाजिक संस्था रामधारी सिंह दिनकर सेवा समिति पांच साल से लगातार ब्रह्म बाबा साधु बाबा मंदिर परिसर में दहेज रहित सामूहिक विवाह का आयोजन करती आ रही है। सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू का कहना है कि संस्था का उद्देश्य है कि हर बहन-बेटी को एक सुरक्षित व सम्मान जनक घर-गृहस्थी मिले।
विज्ञापन

उधर, सामूहिक विवाह के समय गर्मी व लू के चलते वर व वधू पक्ष को टेंट में बैठना पड़ता था। इससे विवाह में आने वाले लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ती थीं। इसे देखते हुए समिति ने पिछले साल मंदिर की खाली जमीन पर अपने खर्च से 15 फीट चौड़ा और 66 फीट लंबा वर-वधू कक्ष बनवाने की घोषणा की थी, जो बनकर तैयार हो गया है। इसका 24 अप्रैल को सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक सुशील सिंह का कहना है कि दहेज समाज के लिए अभिशाप है, जो गरीब परिवारों पर अनावश्यक बोझ डालता है। यह आयोजन संदेश देगा कि विवाह का आधार आपसी सम्मान, समझ और विश्वास होना चाहिए, न कि लेन-देन और दिखावा। ऐसे आयोजन के लिए संस्था के लोग धन्यवाद के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed