{"_id":"578156574f1c1bca497fa61e","slug":"the-water-level-in-the-river-rose-12-feet-in-twelve-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह घंटे में 12 फीट बढ़ा गंगा का जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह घंटे में 12 फीट बढ़ा गंगा का जलस्तर
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Sun, 10 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
चहनियां क्षेत्र के बलुआ में बाढ़ से मां गंगा का डूबा मंदिर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड सहित पूरे प्रदेश में हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ने लगा है। बलुआ में 12 घंटे में गंगा का जलस्तर 12 फीट बढ़ गया है। जलस्तर में तेजी से बढ़ाव को देख तटवर्ती गांव के लोग भयभीत होने लगे हैं। क्षेत्रीय लोगों कहना है कि यदि पानी बढ़ने की रफ्तार यही रही तो दो तीन दिनों के भीतर ही गंगा का पानी गांवों तक पहुंच जाएगा। इसको लेकर तटवर्ती गांव के लोगों में भय व्याप्त है। लोगों को वर्ष 2013 में आयी बाढ़ का भय सताने लगा है। वहीं जिला प्रशासन ने तीन दिनों से गंगा में नाव संचालन पर रोक लगा दी है।
दो दिन से जिले में तो बारिश नहीं हुई है लेकिन उत्तराखंड में आयी बारिश से गंगा के जल स्तर में तेजी से बढ़ाव हुआ है। क्षेत्रीय लोगों की माने तो बलुआ में पिछले बारह घंटे में 12 फीट पानी बढ़ गया है। इससे घाट पर स्थित मां गंगा मंदिर भी पानी में डूब गया है। गंगा के तटवर्ती हसनपुर, बलुआ, पूरा गणेश, पूरा विजयी सहित अन्य गांवों की यही स्थिति है। यही नहीं तटवर्ती गांवों में गंगा कटान भी तेजी से होने लगा है। इससे अपनी कीमती कृषि योग्य भूमि के गंगा में समाने के खतरे से लोग भयभीत है।
तेजी से बढ़ रही गंगा को देख कर लोग किनारे जाने से डरने लगे हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बाढ़ की आशंका के बावजूद अभी तक प्रशासनिक कवायद नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
इससे खतरा और तेज हो गया है। वहीं गंगा के जल स्तर में तेजी से बढ़ाव और नाव संचालन में खतरा को देखते हुए डीएम ने तीन दिनों के लिए नाव संचालन पर रोक लगा दी है।