{"_id":"b1bed61a4a4b26e8989cb1ec6f6dbbc9","slug":"the-villagers-perform-road-repairs-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क मरम्मत के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क मरम्मत के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Sun, 06 Sep 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के बरहनी-रामपुर संपर्क मार्ग के मरम्मत की मांग को लेकर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने शनिवार की दोपहर 12 बजे बरहनी लाल चौराहे पर विभागीय अधिकारियों व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
चेताया कि यदि तत्काल मार्ग की मरम्मत नहीं कराई गई तो सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। बरहनी से रामपुर तक तीन किमी लंबे सपर्क मार्ग का निर्माण फरवरी माह में कराया गया था। ठेकेदार द्वारा मार्ग के मरम्मत में अनियमितता बरते जाने के चलते छह माह में ही गिट्टियां उखड़ गईं और मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। सबसे खराब हालत बरहनी चौराहे के समीप है।
यहां मौजूद गड्ढों में अक्सर गिरकर लोग चोटिल होते रहते हैं। ग्रामीणों ने पीडब्लूडी विभाग व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से कई बार मरम्मत कार्य की जांच कराने की मांग की लेकिन हर बार उनकी मांगों को अनसुना कर दिया गया। उन्होंने संबंधित विभाग व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन करने वालों में रविशंकर, सुरेंद्र सिंह, दिनेश, अनिल कुमार, राजन तिवारी, भारद्वाज प्रसाद, राजा खरवार, चंदन सिंह, अनिल आदि शामिल रहे।