{"_id":"5861797e4f1c1b2a41eec209","slug":"the-villagers-outcry","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने किया हो-हल्ला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने किया हो-हल्ला
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Dec 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग।
नियामताबाद विकास खंड अंतर्गत व्यासपुर गांव में जिला पंचायत निधि से बन रहे सीवर में नियमों की अनदेखी किए जाने से नाराज होकर ग्रामीणों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान संबंधित ठेकेदार और जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि मानक के अनुरूप काम नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे और काम रोक देंगे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में सीवर का काम अत्यंत धीमी गति से चल रहा है। कार्य करा रहे ठेकेदार रोहित सिंह और जिला पंचायत सदस्य कैलाश प्रसाद से लगातार शिकायत के बाद भी काम मानक के अनुरूप नहीं हो रहा है। बताया कि गांव का मुख्य बाजार इसी रोड पर स्थित है। यहां तक कि रामनगर से दुलहीपुर का भी मुख्य मार्ग है। 6 माह से इस मार्ग से दूसरे गांव के लोगों को आवागमन नहीं हो पा रहा है। धरना प्रदर्शन करने वालों में सुरेश पटेल, श्याम बाबू, धर्मेंद्र पटेल, सच्चिदानंद, राहुल यादव, विनोद कुमार, जितेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, बजरंगी पाल, अज्जू खान, अजय आदि रहे