{"_id":"572f9af34f1c1bfc765cdec3","slug":"the-truck-s-dash-broken-then-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक का गुल्ला टूटा, फिर जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक का गुल्ला टूटा, फिर जाम
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Mon, 09 May 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक खराब होने से लगा जाम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैयदराजा-जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा 30 किलोमीटर लंबा जाम 20 घंटे बाद शनिवार की शाम सात बजे छूटा। अभी जाम में फंसे वाहन निकल भी नहीं पाए थे कि कंजेहरा गांव के पास गिट्टी लदे एक ट्रक का गुल्ला टूट गया। बगल से निकलने का प्रयास कर रहे बालू लदे दूसरा ट्रक भी सड़क किनारे गड्ढे में फंस गया।
इससे मार्ग पर जमानियां से लेकर सैयदराजा तक करीब 25 किलोमीटर लंबा वाहनों का जाम लग गया। करीब 13 घंटे बाद रविवार दिन में दो बजे टूटे ट्रक का नया गुल्ला लगने के बाद ट्रक आगे बढ़ा। तब जाकर अवागमन धीरे-धीरे शुरू हो सका। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
डाला से गिट्टी लादकर बलिया जा रहे ट्रक का गुल्ला सैयदराजा जमानियां राष्ट्रीय राजमार्ग पर कंजेहरा गांव के पश्चिम तरफ गड्ढे में टूट गया। इसी दौरान बालू लादकर गाजीपुर जा रहे दूसरे ट्रक के चालक ने निकलने का प्रयास किया लेकिन ओवरलोड के चलते उसका पिछला पहिया सड़क किनारे मिट्टी में फंस गया। इससे एक बार दोबारा मार्ग पर वाहनों के पहिए थम गए । तेज धूप में रात से ही जाम में फंसे चालक भूख प्यास से बिलबिला उठे।