{"_id":"581b97b54f1c1b5e38438267","slug":"the-train-stopped-at-delay","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेटलतीफी पर रोकी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेटलतीफी पर रोकी ट्रेन
चंदौली ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Fri, 04 Nov 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते यात्री।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे के व्यास नगर रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार को मेगा ब्लाक के चलते पूर्व मध्य रेलवे के मुगलसराय और दानापुर मंडल से आने वाली छह ट्रेनें घंटों विलंबित हुईं। करीब एक बजे ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ। इसके चलते गुस्साए यात्रियों ने पीछे से इलाहाबाद रूट पर जा रही सीमांचल एक्सप्रेस को रोक दिया।
सूचना पर पहुंचे सुरक्षा तंत्रों ने यात्रियों को समझाबुझाकर सीमांचल एक्सप्रेस को गंतव्य के लिए रवाना किया। मंडल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने बताया कि उत्तर रेलवे के अधिकारियों द्वारा मेगा ब्लाक लेकर कार्य किया जा रहा था जिसके चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ।
व्यास नगर रेलवे स्टेशन पर उत्तर रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों ने ट्रैक मरम्मत के लिए गुरुवार की सुबह आठ बजे से साढ़े बारह बजे तक मेगा ब्लाक लिया था। कार्य के दौरान सुबह साढ़े नौ बजे हावड़ा से देहरादून जा रही दून एक्सप्रेस को मुगलसराय के आगे 'के' केबिन के समीप ट्रेन के रोक दिया गया। यात्रियों ने जानकारी चाही तो कोई संतोष जनक उत्तर रेलकर्मी नहीं दे सके। एक करीब एक घंटे तक ट्रेन रुकी तो यात्रियों का धैर्य जवाब दे गया। इसी बीच आनंद विहार को जाने वाली सीमांचल एक्सप्रेस को आते देख दून एक्सप्रेस के गुस्साए यात्रियों ने सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया और हो हल्ला मचाने लगे। करीब एक घंटे तक ट्रेन के रुकने की सूचना सीमांचल एक्सप्रेस के गार्ड ने मुगलसराय मंडल कार्यालय के अधिकारियों को दी। अधिकारियों की सूचना पर पहुंची सुरक्षा टीम ने यात्रियों को समझाबुझाकर करीब एक घंटे बाद करीब 11 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कराया। इसके चलते पीछे से आ रही फरक्का एक्सप्रेस, कामाख्या गांधीधाम एक्सप्रेस, सीमांचल एक्सप्रेस, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस, सियालदह अजमेर एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनें एक से चार घंटे तक विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुईं।